करंट अफेयर्स 3-मार्च 2019

  1. भारत के रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय आयुध निर्माणी में अमेठी के कोरवा में AK-203 राइफल का उत्पादन किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने रूसी फर्म के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत 7.5 लाख एके (AK) -203 राइफल बनाये जायेंगे।
  2. पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा 15 वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। शक्तिकांत दास के स्थान पर ‘अजय नारायण झा’ को नियुक्त किया गया है जिन्होंने आरबीआई गवर्नर नियुक्त होने के बाद आयोग के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था।
  3. वित्त मंत्री ‘अरुण जेटली’ द्वारा नई दिल्ली मेंमन की बात- रेडियो पर एक सामाजिक क्रांति (Mann Ki Baat- A Social Revolution on Radio)’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑल इंडिया रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 50 संस्करणों को शामिल करने वाला एक संग्रह है।
  4. 28 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के राजकोट के हीरासर में एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा स्थापित करने को मंजूरी दी जिसकी लागत करीब 1405 करोड़ रु हैं। जहाँ की चीफ मिनिस्टर(CM) – विजय रुपानी है।
  1. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक अपना खुद का पेमेंट एग्रीगेटर सिस्टमIRCTC iPay‘ लॉन्च किया।
  2. केंद्रीय कपड़ा मंत्री, स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में पॉवरटेक्स इंडिया के तहत ‘डेवलपमेंट ऑफ निटिंग एंड निटवेअर सेक्टर ’के लिए एक व्यापक योजना शुरू की।
  3. पूर्व वित्त सचिव ‘हसमुख अधिया‘ को बैंक ऑफ बड़ौदा के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। अब मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन वर्षों की अवधि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में उन्हें अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के साथ-साथ गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  4. केंद्रीय मंत्री ‘स्मृति ईरानी’ ने राजस्थान में ‘टाइटनवाला संग्रहालय’ (‘Titanwala म्यूजियम’) का उद्घाटन किया।
  5. हरियाणा के मुख्यमंत्री ‘मनोहर लाल खट्टर‘ ने “मुख्मंत्री परिवार सम्मान निधि” योजना का शुभारंभ किया है। जो की मुख्य रूप से राज्य के किसानों के लिए है जो किसान पांच एकड़ तक के क्षेत्रों में जमीन पर खेती करते हैं और जिनकी मासिक आय 15,000 प्रति माह होंगे।
  6. प्रणय कुमार वर्मा‘ को वियतनाम के समाजवादी गणराज्य में भारत के अगले ‘राजदूत’
    (‘एम्बेसडर ऑफ़ इंडिया’) के रूप में नियुक्त किया गया।
  7. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में एक जल संरक्षण योजना ‘जल अमृत’ की शुरू की है।
  8. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ‘क्रिस गेल‘ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए
  9. भारत के स्टार पहलवानबजरंग पुनिया‘ ने बुल्गारिया में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता है। ये टूर्नामेंट, डैन कोलोव-निकोला पेट्रोव बुल्गारिया के रूसे में आयोजित किया गया था।
  10. ईरान के चाबहार में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियन में एकमात्र भारतीय मुक्केबाज ‘दीपक सिंह ‘ने 49 किग्रा में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता।
  11. केंद्र और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मुंबई मेट्रो रेल प्रणाली की दो लाइनों के संचालन के लिए 926 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  12. रवनीत गिल ने ‘यस बैंक‘ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (Managing Director and CEO) के रूप में कार्यभार संभाले हैं।
  13. कारगिल ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल ‘रघुनाथ नांबियार‘ ने भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला है

विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ने का अब सब से आसान तरीका कुछ नहीं नहीं बस टेक्नो सफर से जुड़े रहिये और पढाई के साथ एंटरटेनमेंट भी करए।

Post a Comment

Previous Post Next Post