वित्त मंत्री ‘अरुण जेटली’ द्वारा नई दिल्ली में ‘मन की बात- रेडियो पर एक सामाजिक क्रांति (Mann Ki Baat- A Social Revolution on Radio)’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑल इंडिया रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 50 संस्करणों को शामिल करने वाला एक संग्रह है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक अपना खुद का पेमेंट एग्रीगेटर सिस्टम ‘IRCTC iPay‘ लॉन्च किया।
पूर्व वित्त सचिव ‘हसमुख अधिया‘ को बैंक ऑफ बड़ौदा के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। अब मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन वर्षों की अवधि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में उन्हें अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के साथ-साथ गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री ‘स्मृति ईरानी’ ने राजस्थान में ‘टाइटनवाला संग्रहालय’ (‘Titanwala म्यूजियम’) का उद्घाटन किया।
विदेश मंत्री ‘सुषमा स्वराज’ ने अबू धाबी में इस्लामिक सहयोग राज्यों के संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के पूर्ण सत्र को संबोधित किया।
इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने ‘बैंक लॉकर रक्षक नीति‘ लॉन्च की है। जिसके तहत लोग वहाँ कीमती सामान की सुरक्षा के लिए पेश किया है, जैसे की गहने, दस्तावेज जो की किसी भी बीमा कंपनी द्वारा पहला स्टैंड-अलोन बैंक लॉकर कवर है।
‘प्रणय कुमार वर्मा‘ को वियतनाम के समाजवादी गणराज्य में भारत के अगले ‘राजदूत’ (‘एम्बेसडर ऑफ़ इंडिया’) के रूप में नियुक्त किया गया।
ईरान के चाबहार में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियन में एकमात्र भारतीय मुक्केबाज ‘दीपक सिंह ‘ने 49 किग्रा में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता।
केंद्र और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मुंबई मेट्रो रेल प्रणाली की दो लाइनों के संचालन के लिए 926 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
रवनीत गिल ने ‘यस बैंक‘ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (Managing Director and CEO) के रूप में कार्यभार संभाले हैं।
Post a Comment