इंडिया पोस्ट जीडीएस में 9000+ ग्रामीण डाक सेवक के भिन्न पदों की रिक्तियों भर्ती आवेदन के लिए पूरा न्यूज़ पढ़ें

अगर आप सरकारी नौकरी की इक्छुक हैं तो आपके के लिए बहोत ही अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने विभिन्न सर्कलों में विभिन्न पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आप निर्भय हो जाएं इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2019 के लिए 9000+ ग्रामीण डाक सेवक के भिन्न पदों की रिक्तियों को इंडिया पोस्ट तमिलनाडु और ओडिशा सर्कल ने मार्च 2019 में अधिसूचित किया है। जो की ये पद शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर, डाक सेवक और अन्य के रूप में तमिलनाडु और ओडिशा सर्किल के विभिन्न पोस्टल सर्कल में भरे जाएंगे।

आवेदन करने की तारीख
उम्मीदवार जीडीएस भर्ती के लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9000+ रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जहाँ से आप कर पाएंगे वो लिंक निचे दिया हुआ है। उम्मीदवार 15 मार्च 2019 से 15 अप्रैल 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद किया हुआ आवेदन अमान्य होगा।

पद रिक्तियों का विवरण:

निचे 9000+ ग्रामीण डाक सेवक के भिन्न पदों की विवरण पोस्ट के हिसाब से दिया हुआ है :-

  1. कुल पद: 8834
  2. ग्रामीण डाक सेवक तमिलनाडु- 4442 पद
  3. ग्रामीण डाक सेवक ओडिशा- 4392 पद
  4. इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल-68
  5. इंडिया पोस्ट पटना- 3

शैक्षिक योग्यता: भारत सरकार / राज्य सरकार / संघ शासित प्रदेशों द्वारा स्कूल शिक्षा के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10 वीं कक्षा के साथ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण। ग्रामीण डाक सेवकों की सभी स्वीकृत श्रेणियों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही स्थानीय भाषा का अनिवार्य ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर नाॅलेज आवश्यक है।
आयु सीमा : (15 मार्च 2019 तक) – 18 और 40 साल

  • चयन प्रक्रिया:
  • नियमानुसार स्वत: निर्मित मेरिट सूची के अनुसार चयन किया जाएगा
  • ऑनलाइन जमा किए गए उम्मीदवारों के आधार पर। उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदन कैसे करें:
  • ऑनलाइन करने की लिंक :- http://appost.in/gdsonline पर 15 मार्च 2019 से 15 अप्रैल 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post