भारतीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक नए जोन (Zone) “साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR- “South Coast Railway )” की घोषणा की है। जो की आंध्र प्रदेश का नया जोन (Zone) है।
केंद्रीय मंत्री ‘प्रकाश जावड़ेकर’ उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिये श्रेयस (SHREYAS) लॉन्च किया है जिसके तहत बीए, बीकॉम, बीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अब डिग्री की पढ़ाई के साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी मिलेगी। श्रेयस (SHREYAS) का मतलब ‘स्कीम फॉर हायर एजुकेशन यूथ इन एप्रेंटिसशिप एंड स्किल्स ’ होता है।
भारतीय वायु सेना के एक एमआई(MI) -17 V5 हेलीकॉप्टर जो की एक नियमित मिशन के लिए श्रीनगर हवाई क्षेत्र से हवाई उड़ान की थी बडगाम, जम्मू और कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मुहम्मदु बुहारी नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है 76 वर्षीय ‘मुहम्मदु बुहारी’ जो की अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी, पूर्व उपराष्ट्रपति ‘अतीकू अबुबकर’ को लगभग 4,000 मतों के अंतर से हराया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है। दरअसल ये दिवस भारतीय के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) की खोज रमन इफ़ेक्ट (Raman Effect) जो की सन 1928 में की गयी थी।
असम के मुख्यमंत्री ‘सर्बानंद सोनोवाल’ ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के माता-पिता की सुरक्षा के लिए ‘PRANAM’ (Parents Responsibility and Norms for Accountability and Monitoring) आयोग शुरू किया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित न्यूज़ 18 राइजिंग इंडिया समिट को संबोधित किया। जिसकी प्रस्तुति एबिक्स द्वारा गया।
‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव‘ 2019 पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए। जो की राष्ट्रीय स्तर पे हुए थी, विजेता का नाम कुछ इस प्रकार है पहला स्थान ‘श्वेता उमरे‘ जो की महाराष्ट्र से है। दूसरा स्थान ‘अंजनाक्षी एम.एस.‘ जी की कर्नाटक से हैं। और तीसरी स्थान ‘ममता कुमारी‘ जी की बिहार हैं।
आईडीबीआई(IDBI) बैंक एलआईसी(LIC-Life Insurance Corporation of India) के ‘हेमंत भार्गव‘ को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष (Non-Executive Chairman) नियुक्त किया है।
जापान के ‘योही ससाकावा‘ को भारत और दुनिया भर में ‘कुष्ठ उन्मूलन में योगदान‘ के लिए उन्हें 2018 के लिए पुरस्कार दिया गया।
मुकेश अंबानी दुनियाँ के सबसे 8 वें अमीर सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हुरुन रिसर्च द्वारा संकलित वैश्विक शीर्ष 10 सबसे अमीर अरबपति सूची थोड़ दिए है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लिखित पुस्तक “इंडिया इन डिस्ट्रेस” जो की 27 फरवरी हमारे राष्ट्र के राजधानी दिल्ली में लॉन्च।
सामाजिक न्याय 2019 विश्व दिवस का विषय है “अगर आप शांति और विकास चाहते हैं, तो सामाजिक न्याय के लिए काम करें” (“If You Want Peace & Development, Work for Social Justice”)।
इंद्रा नूयी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स, ‘अमेज़न’ (Amazon) के निदेशक मंडल में शामिल हो गया। इंद्रा नूयी जो की भारत में जन्मी है। इस से पहले ‘पेप्सिको’ के सीईओ रह चुकी है।
बायोएशिया (BioAsia) 2019 जो की हैदराबाद, के तेलंगाना में आयोजित किया गया।
अफगानिस्तान ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। अफगानिस्तान के ओर से हजरतुल्ला ज़ाज़ी ने सिर्फ 62 गेंदों पर 162 रन बनाए। जो की अफगानिस्तान के ओर से 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। यह उनकी पहली कान्स इंटरनेशनल ओपन ट्रॉफी में जीत है।
बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर कंपनी “सिग्नलशिप” ने नई दिल्ली में 4 जी / एलटीई और 5 जी एनआर मोडेम के लिए भारत का पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप्स लॉन्च किया है।
भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को AHFs प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2018 के लिए सम्मानित किया गया है
NITI Aayog के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और Adobe ने 28 फरवरी, 2019 को स्टेटमेंट ऑफ़ इंटेंट (SOI) पर हस्ताक्षर किए जो की भारत में सभी अटल टिंकल लैब्स में रचनात्मक कौशल विकसित करने और डिजिटल साक्षरता फैलाने के लिए होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के सहयोग से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित, डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक अंतर सरकारी बैठक ‘4 वें वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी शिखर सम्मेलन‘ का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्घाटन ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप यानि की (GDHP)। नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन।
बृजभूषण शरण सिंह को भारत के कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू.एफ.आई.) के अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार निर्विरोध चुना गया है
इंग्लैंड के पूर्व, कप्तान ‘एलिस्टर कुक‘ ने बकिंघम पैलेस में एक निवेश समारोह में क्रिकेट की सेवाओं के लिए अपनी आधिकारिक तौर पर नाइटहुड प्राप्त किया।
02 मार्च से 15 मार्च 2019 तक बांग्लादेश के तंगेल में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास समप्रिति 2019 आयोजित किया जाएगा। जो की भारत बांग्लादेश रक्षा सहयोग के लिए होगा। यह अभ्यास का आठवां संस्करण होगा जिसे दोनों देशों द्वारा वैकल्पिक रूप से होस्ट किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ‘नितिन गडकरी’ ने 28 फरवरी, 2019 को छपरा और मधेपुरा, बिहार में 6943.04 करोड़ रुपये की 16 (सोलह) राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जो की सड़क परिवहन और राजमार्ग, शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास और नमामि गंगे परियोजनाओं के लिए होगा।
दिल्ली सरकार ने 2019-20 के लिए 60,000 करोड़ रुपये का बजट दिल्ली विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पेश किया।
न्यू बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन दुनिया की सबसे ऊँची रेलवे लाइन होगी, जिसमें कुल 30 स्टेशन होंगे।
Post a Comment