करंट अफेयर्स 26-फरवरी 2019

  • हिमाचल प्रदेश के ग्राम नोहरा धार के पास विविधीकरण कार्यक्रम के तहत एफ.सी.आई. अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड (एफ.ए.जी.एम.आई.एल.) ने एक सफेद सीमेंट संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है जिसका लागत कूल रु 605 करोड़ बताई गयी है। ये प्लांट देश का चौथा सफ़ेद पलांट होगा।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना शुरू की है जिसका नाम है ‘मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना‘ योजना, इस योजना का मुख्य उदेश है आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के शहरी युवाओं को हर साल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी, इस योजना के तहत, 100 दिनों की अवधि के दौरान प्रति माह 4,000 वजीफा, युवाओं को दिया जाएगा और उन्हें स्वतंत्र होने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना है लाभ सिर्फ वही उठा पाएंगे जिस युवा के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम हों, और जो 21-30 वर्ष के आयु हो, वही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • 02 मार्च से 15 मार्च 2019 तक बांग्लादेश के तंगेल में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास समप्रिति 2019 आयोजित किया जाएगा। जो की भारत बांग्लादेश रक्षा सहयोग के लिए होगा। यह अभ्यास का आठवां संस्करण होगा जिसे दोनों देशों द्वारा वैकल्पिक रूप से होस्ट किया गया है।
  • इंद्रा नूयी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स, ‘अमेज़न’ (Amazon) के निदेशक मंडल में शामिल हो गया। इंद्रा नूयी जो की भारत में जन्मी है। इस से पहले ‘पेप्सिको’ के सीईओ रह चुकी है।
  • ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। यह उनकी पहली कान्स इंटरनेशनल ओपन ट्रॉफी में जीत है।
  • भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को AHFs प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2018 के लिए सम्मानित किया गया है
  • बृजभूषण शरण सिंह को भारत के कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू.एफ.आई.) के अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार निर्विरोध चुना गया है
  • न्यू बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन दुनिया की सबसे ऊँची रेलवे लाइन होगी, जिसमें कुल 30 स्टेशन होंगे
  • भारत ने पुलवामा हमले का लिया बदला PoK में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के 13 आतंकी कैम्प ठिकानों पे गिराए 1 हजार किलो बम। भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों को जैश-ए-मोहम्मद के 13 लॉन्च पैड की जानकारी थी।

    => जिस टिकाने को भारत एयरफोर्स ने रातो रात करीब 12 मिराज 2000 विमानों से बालाकोट और मुज्जफराबाद में जमकर बम बारी की और जैश-ए-मोहम्मद के 13 टिकाने को नष्ट किया है।
    => ये ऑपरेशन जो की कुल 21 मिनट चला। और इस दौरान हमारे इंडियन एयरफोर्स ने इन 21 मिनट में 1000 किलो बम पोक पे गिराए और आतंकी के 13 टिकाने को तबाह कर दिया।

विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ने का अब सब से आसान तरीका कुछ नहीं नहीं बस टेक्नो सफर से जुड़े रहिये और पढाई के साथ एंटरटेनमेंट भी करए।

Post a Comment

Previous Post Next Post