सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद, जो सऊदी अरब के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं, 19-20 फरवरी, 2019 को भारत का दौरा किया। उन्होंने भारत में ऊर्जा, शोधन, पेट्रोकेमिकल, बुनियादी ढांचे, कृषि, खनिज और खनन, विनिर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश करने की घोषणा की।
ओडिशा सरकार ने 5.40 करोड़ रुपये की लागत से नदियों द्वारा काटे गए दूरदराज के क्षेत्रों में अस्पतालों तक पहुंचने में रोगियों की मदद के लिए नाव एम्बुलेंस सेवा शुरू की। इसके तहत मरीजों को अपने निकटतंम अस्पताल तक पहुंचने में ज्यादा सुलभ होगा।
भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने नई दिल्ली में ISSF विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। नई दिल्ली में ISSF विश्व कप के फाइनल में, शूटर ने 245 के स्कोर के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता था जब उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में खिताब जीता था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोग्राम के चरण- II के लिए अपनी मंजूरी दे दी है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर के तहत 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करना है। इस ग्रिड के लिए 11,814 करोड़ रुपये के कुल केंद्रीय वित्तीय समर्थन के साथ लागू किया जाएगा।
संसद सदस्य बृजभूषण शरण सिंह को तीसरी बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष (डब्ल्यू.एफ.आई.) के रूप में निर्विरोध सत्र 2019-2023 चुना गया है।
भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन ने 2018 प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है। और वही दूसरी ओर महिला टीम के स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने राइजिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार दिया गया।
Post a Comment